फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   modi attacks nitish kumar in chattisgarh

मोदी ने रमन के बहाने, नीतीश को मारे ताने

Thu, 07 Nov 2013 04:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Nov 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
modi attacks nitish kumar in chattisgarh

नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की पीठ थपथपा रहे थे, लेकिन अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलने से नहीं चूके।

विज्ञापन


मोदी ने नीतीश को अहंकार से भरा मुख्यमंत्री करार दिया। जगदलपुर में आयोजित रैली में मोदी ने नीतीश को ऐसे 'हुंकारी' मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया, जो पटना की भाजपा रैली में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद ऐसे जाहिर कर रहे थे, जैसे उन्हें इसकी खुशी होगी।
विज्ञापन


भाजपा के पीएम पद के दावेदार मोदी जिस रैली को संबोधित करने वाले थे, उसमें हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सात लोग मारे गए, जबकि 83 अन्य जख्मी हुए।

भाजपा ने इसे नीतीश कुमार और उनकी सरकार की आपराधिक लापरवाही करार दिया था। मोदी ने गुरुवार को रमन सिंह और नीतीश कुमार के बीच तुलना करते हुए कहा कि दो राज्यों के दो मुख्यमंत्रियों के बीच कितनी असमानता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "माओवादियों के हमले में जब कांग्रेस के कई नेता मारे गए, तो रमन सिंह यात्रा पर निकले हुए थे। उन्होंने यात्रा रद्द की। जो नेता मारे गए थे, उनके घर खुद गए। और जिन लोगों ने उस वक्त रमन सिंह का चेहरा देखा होगा, उन्हें उनकी पीड़ा का भी अंदाजा हुआ होगा।"

मोदी ने कहा, "दूसरे मुख्यमंत्री बिहार के हैं। पटना में जब भाजपा की रैली में धमाके हुए, तो वहां छप्पन भोग हो रहे थे। और उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लगा, जैसा कुछ हुआ ही नहीं। जब चूक को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मना कर दिया।"

पटना रैली में नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर एक के बाद कई हमले बोले थे। इसके कुछ ही दिन बाद नालंदा में जनता दल युनाइटेड की कार्यकारिणी में नीतीश ने मोदी पर जवाबी हमला बोला।


आज बारी मोदी की थी। उन्होंने कहा, "दोनों मुख्यमंत्रियों के व्यवहार में साफ अंतर पता लग गया था। एक हमले के बाद मुख्यमंत्री को कैसा व्यवहार करना चाहिए, यह रमन सिंह ने दिखाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed