{"_id":"6acb8184abb5f4618008a966","slug":"mobile-phones-banned-at-maa-danteshwari-temple-in-dantewada-counters-set-up-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में मोबाइल ले जाने पर रोक, बनाए गए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में मोबाइल ले जाने पर रोक, बनाए गए काउंटर
Sun, 11 Oct 2026 06:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:43 PM IST
सार
मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र के पहले ही दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति ने सुरक्षा तथा दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र के पहले ही दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति ने सुरक्षा तथा दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर ही अपने मोबाइल फोन जमा कराने पड़ रहे हैं। दर्शन के दौरान फोटो लेने और सेल्फी खिंचवाने में लगने वाले समय को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कतार तेजी से आगे बढ़ सके और कम समय में अधिक लोग दर्शन कर सकें।
मोबाइल जमा करने के लिए विशेष काउंटर
प्रशासन ने जय स्तंभ चौक के पास पुलिस सहायता केंद्र के बगल में मोबाइल जमा करने के लिए काउंटर बनाया है। पहले दिन शुरुआती कुछ ही घंटों में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन यहां जमा कराए। फिलहाल काउंटर पर एक बार में 1,000 से 2,000 मोबाइल फोन सुरक्षित रखने की क्षमता है। तहसीलदार परमानंद बंजारे के अनुसार भीड़ बढ़ने पर शाम तक क्षमता और बढ़ाई जाएगी। व्यवस्था संभालने के लिए दंतेवाड़ा तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ, जनपद सीईओ और पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को काउंटर पर नाम, मोबाइल नंबर और फोन का विवरण दर्ज कराकर टोकन लेना होता है, जिसे वापस करने पर मोबाइल मिल जाता है।
गरुड़ स्तंभ तक ही मीडिया कवरेज की छूट
नई व्यवस्था का असर मीडिया कवरेज पर भी पड़ा है। सुरक्षा पाबंदियों के कारण मंदिर के भीतर मीडिया कर्मियों को केवल गरुड़ स्तंभ तक ही मोबाइल ले जाने और कवरेज करने की अनुमति दी गई है। गर्भगृह और अन्य प्रतिबंधित हिस्सों में फोटो या वीडियोग्राफी पर पूर्ण रोक है। इन स्थानों की सामग्री पुलिस और प्रशासन के अधिकृत कैमरा पर्सन उपलब्ध कराएंगे। इससे पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ पत्रकारों की हुई बैठक के बाद गरुड़ स्तंभ तक मोबाइल ले जाने की सहमति बनी थी। कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ चार पुलिस जवान भी तैनात रहे।