{"_id":"6821dd14993bc69b1402d574","slug":"mixer-machine-driver-died-in-raigarh-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रायगढ़ में रेलवे निर्माण के दौरान अचानक चलने लगी मिक्सर मशीन, पहियों के नीचे आकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रायगढ़ में रेलवे निर्माण के दौरान अचानक चलने लगी मिक्सर मशीन, पहियों के नीचे आकर चालक की मौत
Mon, 12 May 2025 07:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 May 2025 07:03 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिक्सर मशीन चालू हो गई। संतोष को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मशीन के पहियों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मिक्सर मशीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में सोमवार सुबह रेलवे की चौथी लाइन के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिक्सर मशीन चालू हो गई। इस दौरान चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के कुसमुंडा निवासी ठेकेदार राधेश्याम अग्रवाल के लिए उनके गांव के ही संतोष कुमार (42) पुत्र सुरेश प्रसाद मिक्सर मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे संतोष रेलवे ट्रैक के किनारे मिक्सर मशीन में सीमेंट, रेत और पानी मिलाकर कच्चा माल तैयार कर रहे थे। इस दौरान मशीन अचानक चालू हो गई, जिससे संतोष को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मशीन के पहियों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन