Operation Sindoor: पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले, छत्तीसगढ़ में जमकर आतिशबाजी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।
विस्तार
सुबह सुबह आतिशबाजी...
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 7, 2025
जय हिन्द #OperationSindoor pic.twitter.com/NFlQr1Fcim
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मंत्री ओपी निवास के बाहर जमकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। दूसरी ओर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मना रहे हैं।
सीएम साय ने पक्तियां समर्पित की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाले बहनों को पक्तियां समर्पित की। उन्होंने कहा कि लिख चुके हैं फिर लिखेंगे बार-बार इतिहास में, होंगे शत्रु सदा विफल हमसे द्वन्द के प्रयास में, तुमने कहा 'मोदी को बोलो' मृत्यु के उपहास में, अब सुनो हमारा गर्जन अपनी अंतिम साँस में। उन्होंने आगे लिखा कि गौरवान्वित और भावुक महसूस करते हुए यह पंक्तियाँ पहलगाम की हर बहन को समर्पित कर रहा हूँ।
सबका का बदला लिया जाएगा
वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी ट्वीट कर सेना के शौर्य की तारीफ की। आतंकियों ने कहा था मोदी को बता देना, कल रात पीएम मोदी ने बता दिया, आतंकियों की जमीन को मिट्टी में मिला दिया…। दूसरे ट्वीट में लिखा कि "ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है"। "सबका का बदला लिया जाएगा"। ऑपरेशन सिंदूर- "चुन चुन कर बदला लिया जाएगा"।
ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है
अरुण साव ने लिखा कि जब नाश मनुज पर छाता है। पहले विवेक मर जाता है। पाक पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 "सिंदूर" उजाड़े थे, आज मां भारती के लालों ने #OpertaionSindoor लॉन्च करके नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। घर में घुसकर मारता है। जय हिंद की सेना। वंदे मातरम्।