फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Guru Rudra Kumar health deteriorated, blood infection complaint

मंत्री गुरु रुद्र कुमार की तबीयत बिगड़ी: ब्लड इंफेक्शन की शिकायत; हैदराबाद रेफर, सीएम ने फोन कर पूछा कुशलक्षेम

Sat, 15 Apr 2023 06:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 06:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए  स्टेट प्लेन से आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद भेजा गया है। पिछले एक सप्ताह से उनका इलाज रायपुर के अक निजी अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन
Minister Guru Rudra Kumar health deteriorated, blood infection complaint
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रायपुर के निजी अस्पताल में पहुंचकर मंत्री से कुलशक्षेम पूछा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए  स्टेट प्लेन से आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद भेजा गया है। पिछले एक सप्ताह से उनका इलाज रायपुर के अक निजी अस्पताल में चल रहा था। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर से हैदराबाद भेजा गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार से फोन पर चर्चा की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रायपुर के निजी अस्पताल में पहुंचकर मंत्री से मुलाकात की। इसके अलावा अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेताओं ने भी फोन करके उनका हाल-चाल जाना। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन



 
सियासी सफर
गुरु रुद्र कुमार छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज के गुरु हैं। वे युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पहली बार साल 2008 में आरंग से विधायक हुए। साल 2013 में पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया, लेकिन वे चुनाव हार गए। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार मंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed