फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Millet dishes available in NIT College canteen in raipur

छत्तीसगढ़: एनआईटी कॉलेज की कैंटीन में मिलेगा मिलेट व्यंजन,बिहान महिला समूहों को मिला अवसर

Tue, 18 Apr 2023 07:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 07:45 PM IST
सार

महिला सशक्क्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक विकास के अवसर मिलेगा। एनआईटी कॉलेज रायपुर की कैंटीन का संचालन इस वर्ष बिहान समूह की महिलाएं करेंगी। बिहान कैंटीन में छात्रों के लिए इंडियन, चाइनीज, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मिलेट व्यंजन आदि उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
Millet dishes available in NIT College canteen in raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला सशक्क्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक विकास के अवसर मिलेगा। एनआईटी कॉलेज रायपुर की कैंटीन का संचालन इस वर्ष बिहान समूह की महिलाएं करेंगी। बिहान कैंटीन में छात्रों के लिए इंडियन, चाइनीज, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मिलेट व्यंजन आदि उपलब्ध रहेंगी। बिहान कैंटीन के संचालन से 25 महिलाओ को रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन


एनआईटी कॉलेज में इस बार बिहान महिला समूहों को कैंटीन संचालन करने का एनआईटी से आदेश प्राप्त हुआ है। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे साथ ही छात्रों को घर जैसा भोजन बाजार के दामों में मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान जिला पंचायत रायपुर ग्राम संगठन सेरीखेड़ी की महिलाओ को संचालित करने का अवसर मिला। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम संगठन से समृद्धि अभियान के शुभारंभ पर आज एनआईटी कॉलेज रायपुर में बिहान कैंटीन का शुभारंभ एनआईटी की डायरेक्टर एबी सोनी के की ओर से रजिस्टार डॉ.पीवाय ढेकने की उपस्तिथि में किया गया है। बिहान कैंटीन के शुभारंभ के अवसर पर बिहान की दीदी, एनआईटी के छात्र बिहान के डीपीएम, वाय पी,पीआरपी  आदि उपस्थित रहे। महिला सशक्क्तिकरण और ग्रामीण महिलाओ को आर्थिक विकास के अवसर प्रदान करने के लिए एनआईटी कॉलेज का यह प्रयास सराहनीय है। इससे अन्य संस्थानों और बिहान के सामुदायिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed