फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   middle-aged man committed suicide by hanging himself in chhattisgarh Janjgir-Champa

Janjgir-Champa: आंखों का इलाज नहीं करा सका तो दे दी जान, घर के आंगन में फांसी से लटका मिला अधेड़ का शव

Sun, 16 Apr 2023 05:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संतोष देवांगन को मोतियाबिंद था। उसका इलाज नहीं होने पर वह मजदूरी नहीं कर पा रहा था। काफी परेशानी होती थी। आशंका है कि इलाज नहीं हो पाने के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

विज्ञापन
middle-aged man committed suicide by hanging himself in chhattisgarh Janjgir-Champa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के आंगन में म्यार से लटक रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि अधेड़ को मोतियाबिंद था। वह आंखों का इलाज नहीं करा पा रहा था। इससे परेशान होकर उसने जान दे दी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मिस्दा गांव निवासी संतोष देवांगन (50) की पत्नी की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी करीब दो साल पहले कर दी थी। इसके बाद संतोष घर में अकेला रहता था और रोजी-मजदूरी करता था। संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को पड़ोसियों ने आंगन में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संतोष देवांगन को मोतियाबिंद था। उसका इलाज नहीं होने पर वह मजदूरी नहीं कर पा रहा था। काफी परेशानी होती थी। आशंका है कि इलाज नहीं हो पाने के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। फिलहाल आसपास के लोगों और उसकी बेटी से पूछताछ कर रहे हैं। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed