{"_id":"68d6598d0d9fcbdc6b05f9fe","slug":"mentally-disturbed-woman-climbs-50-feet-high-water-tank-creates-panic-in-the-area-in-balrampur-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, इलाके में मचा हड़कंप
Fri, 26 Sep 2025 02:45 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:45 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
मानसिक रूप से विचलित महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अचानक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने महिला को टंकी के ऊपर देखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस बल एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और काफी देर तक महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया। टंकी की ऊंचाई और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद अंततः महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही, महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए उचित देखरेख और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता को दर्शाती है।