फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Meeting of MP-CG and top police officers of Maharashtra held in Kabirdham

CG: नक्सलियों के खिलाफ चलेगा ज्वाइंट ऑपरेशन, एमपी-सीजी व महाराष्ट्र के उच्च पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक

Sun, 04 Feb 2024 07:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में एमपी-सीजी व महाराष्ट्र के उच्च पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन को लेकर चर्चा की गई।
 

विज्ञापन
Meeting of MP-CG and top police officers of Maharashtra held in Kabirdham
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में एमपी-सीजी व महाराष्ट्र के उच्च पुलिस अधिकारियों की रविवार को बैठक हुई। इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन को लेकर चर्चा की गई। नक्सली संगठन ने इन तीन राज्यों के लिए अपना खुद का एमएमसी यानी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का जोन बनाया है। इस जोन में तीनों राज्य के बॉर्डर वाले एरिया आते है, जहां पर नक्सली कई वारदात को अंजाम देते है। 

विज्ञापन


वर्तमान में महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले, मध्यप्रदेश के बालाघाट व मंडला जिले, इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव जिले का जंगल क्षेत्र आता है। हालांकि, इन तीन राज्य में नक्सली संगठन की सबसे ज्यादा मूवमेंट बालाघाट व गड़चिरोली जिले में है। छत्तीसगढ़ राज्य के डीजीपी अशोक जुनेजा ने कहा कि प्रदेश में लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस बेहतर काम कर रही है। नक्सली बैकफुट में है, इस कारण वे हमले कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बस्तर में पुलिस को नक्सल अभियान में कई सफलता मिली है। अब कबीरधाम जिले से लगे बॉर्डर पर भी तीनों स्टेट की पुलिस एक साथ ऑपरेशन करेगी। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से तीनों स्टेट पुलिस की बैठक होगी। इस बैठक में डीजीपी समेत नक्सल ऑपरेशन के एडीजी, आईबी के अधिकारी, पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारी व चार जिले के एसपी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed