Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mathematics will change after delimitation: Chhattisgarh will get 6 Lok Sabha and 45 new assembly seats

परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित: छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 6 लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें, ये होंगे अहम बदलाव

Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Mathematics will change after delimitation: Chhattisgarh will get 6 Lok Sabha and 45 new assembly seats
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महिला सशक्तिकरण को लेकर अच्छी खबर है। परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी मिल गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को आयोजित बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है। 

विज्ञापन


साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने करने की कवायद जारी है। ऐसे में बात छत्तीसगढ़ की करें, तो यहां वर्तमान में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जो नये फॉमूले के हिसाब से बढ़कर 135 हो जायेगी यानि 45 सीटों की वृद्धि अनुमानित है। वहीं वर्तमान में लोकसभा की 11 सीटें हैं, जो नये नियम से बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानि 6 सीटों की वृद्धि अनुमानित है। इस तरह देखा जाये, तो छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 नये सांसद मिल सकते हैं।
विज्ञापन


धान खरीदी पर सीएम ने कहा कि खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी अच्छे से चल रही है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Mathematics will change after delimitation: Chhattisgarh will get 6 Lok Sabha and 45 new assembly seats
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अभी 19 महिला विधायक 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अभी 19 महिला विधायक हैं, जो कुल 90 सीटों में से लगभग 21% हैं। यह कुल सदस्यों का 21.11% है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 19 महिलाएं जीतकर विधानसभा में पहुंची थीं। इसमें कांग्रेस की 11 और भाजपा की 8 महिला विधायक शामिल है।

भाजपा से महिला विधायक: भावना बोहरा (पंडारिया), लता उसेंडी (कोंडागाँव), उधेश्वरी पैकरा (समरी), लक्ष्मी राजवाडे (भटगाँव), शकुंतला सिंह पोर्टे (प्रतापपुर), रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहट), रायमुनि भगत (जसपुर), गोमती साई (पथलगाँव) शामिल हैं।


कांग्रेस से महिला विधायक: सावित्री मनोज मांडवी (भानुप्रतापुर), अनिला भेंडिया (डोंडी लोहारा), हर्षिता स्वामी बघेल (डोंगरगढ़), संगीता सिन्हा (संजारी बालोद), चतुरी नंद (सरायपाली), यशोदा नीलांबर वर्मा (खैरागढ़), अंबिका मार्कम (सिहावा), कविता प्राण लहरी (बिलाईगढ़), विद्यावती सिदार (लैलुंगा), शेषराज हरवंश (पामगढ़), उत्तरी जांगड़े (सारंगढ़) शामिल हैं। 

विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 
महिला आरक्षण की बात करें तो केंद्र और राज्य के विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं लोकसभा में 815 सीटे हो जाएंगी, जिनमें महिलाओं के लिए 272 रहेगी। इसी तरह से विधानसभा में भी 6185 सीट होगी जिनमें महिलाओं के लिए 2042 सीटें रहेंगी। साल 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का बंटवारा किया जा रहा है। केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए तीन बिल पेश करेगी इनमें एक संविधान संशोधन बिल भी है। इसमें हर राज्य की लोकसभा और विधानसभा सीट 50% बढ़ाने का प्रस्ताव अनुमोदित है।


लोकसभा में 815 सीट 
इस तरह लोकसभा सीट 543 से बढ़कर करीब 815 हो जाएगी।  इसकी अधिकतम संख्या 850 तक बढ़ाई जा सकती है। इसी तरह राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़कर 650 तक करने का प्रस्ताव है। राजनीतिक पंडितों का मनना है कि इस नए फार्मूले से सबसे ज्यादा फायदा बड़े राज्यों को होगा। वहीं छोटे राज्यों में सीटे कम बढ़ेंगे और इसी के आधार पर बड़े राज्यों से केंद्र में सरकार बनने की राह आसान होगी, क्योंकि छोटे राज्यों के पास सीटे कम रहेंगी तो वो केंद्र में सरकार बनाने का दावा कैसे कर पायेंगे। दूसरी ओर 50% के फार्मूले से लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बना रहेगा। यह अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है। इसे 2051 तक बनाए रखने का प्रावधान है। अप्रैल में पेश बिल में समान रूप से 50% वृद्धि का प्रावधान नहीं था। राज्यों में निर्वाचन क्षेत्र में भी 2011 की जनगणना के आधार पर नए सदस्य तय करने का प्रस्ताव है। महिला आरक्षण शुरुआत में 15 साल के लिए लागू होगा। आरक्षित सीट हर कार्यकाल के बाद बदली जाएंगे। महिला आरक्षण परिसीमन के बाद लागू होगा। बता दें की संसद में मानसून सत्र की विशेष बैठक 30 नवंबर को शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed