{"_id":"6260d9b61b0b314d1032748e","slug":"married-to-three-in-love-with-the-fourth-tired-of-husbands-love-affair-third-wife-put-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से शादी की, चौथी से प्यार : आशिक मिजाज पति को तीसरी पत्नी ने मार डाला, प्रेम प्रसंगों से तंग आ गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से शादी की, चौथी से प्यार : आशिक मिजाज पति को तीसरी पत्नी ने मार डाला, प्रेम प्रसंगों से तंग आ गई थी
Thu, 21 Apr 2022 09:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:42 AM IST
सार
उमेश धुर्वे पिता चैन सिंह धुर्वे उम्र 30 साल, मूल निवासी डिंडौरी मप्र, पत्नी इंग्लेश्वरी के साथ किराये के मकान में रहता था। दोनों में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर आई है। रायपुर के एक व्यक्ति को उसकी तीसरी पत्नी ने मार डाला। आरोपी महिला मृतक की तीसरी पत्नी है। वह चौथी से प्यार करता था और उससे शादी करने वाला था, इससे खफा होकर पत्नी ने उसे मार डाला।
विज्ञापन
यह घटना रायपुर के उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोरा बस्ती एकता चौक के पास उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत पड़ा है। जांच में पता चला कि मृतक के शरीर पर चोंट के निशान हैं। इस पर पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि उमेश धुर्वे पिता चैन सिंह धुर्वे उम्र 30 साल, मूल निवासी डिंडौरी मप्र, पत्नी इंग्लेश्वरी के साथ किराये के मकान में रहता था। दोनों में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
आरोपी इंग्लेश्वरी ने पूछताछ में बताया कि उसके पति उमेश का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था। वह पति को उस महिला से फोन करने से रोकती थी, जिससे दोनों में विवाद होता रहता था। 17 अप्रैल की रात भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था। इसी दौरान इंग्लेश्वरी ने गुस्से में पति पर पत्थर की शिला से हमला कर दिया, जिससे उमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पुलिस ने इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ उरला थाने में भादंवि की धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक इंग्लेश्वरी से विवाह के पूर्व दो अन्य महिलाओं से शादी कर चुका था। तीसरी पत्नी बतौर उसने इंगेश्वरी से विवाह रचाया था और इंग्लेश्वरी का कहना है कि उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की आगे पड़ताल कर रही है।