{"_id":"642feba5db615bd2f501aff3","slug":"maoist-spokesman-issued-press-note-air-strike-targeting-naxalites-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर और सुकमा की सीमा पर बमबारी: माओवादी प्रवक्ता का दावा- हवाई हमले में नक्सलियों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर और सुकमा की सीमा पर बमबारी: माओवादी प्रवक्ता का दावा- हवाई हमले में नक्सलियों को बनाया निशाना
Fri, 07 Apr 2023 03:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:38 PM IST
सार
माओवादी नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह के दौरे को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
बीजापुर में नक्सलियों को निशाना बनाकर बीजापुर और सुकमा की सीमा पर हवाई हमला किया गया। माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर बमबारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
माओवादी प्रवक्ता ने दावा किया की हवाई हमले में नक्सलियों को निशाना बनाया गया है। दक्षिण बस्तर के पामेड़ इलाके के भट्टिगुड़ा,कवरगट्टा,मीनागट्टा और जब्बागट्टा इलाके में सुबह 6 बजे से ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बमबारी जारी है। माओवादी नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह के दौरे को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन