फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Many trains passing through Chhattisgarh have been cancelled, routes of many have been changed

रेल यात्री ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट, यहां देखें शेड्यूल

Fri, 14 Feb 2025 07:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 14 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

रेल यात्री कृपया ध्यान दें। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द है। इसके साथ ही कई ट्रेनें देर से चलेंगी। अगर आपको भी इस ट्रेन और रूट से चलाना है, तो ये खबर आपके लिए है।

विज्ञापन
Many trains passing through Chhattisgarh have been cancelled, routes of many have been changed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्री कृपया ध्यान दें। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द है। इसके साथ ही कई ट्रेनें देर से चलेंगी। अगर आपको भी इस ट्रेन और रूट से चलाना है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे कई मंडलों में इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से ट्रेनें कैंसिल है। 

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन विभाग ने बताया कि अधोसंरचना विकास के कार्यों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 13 दिनों तक किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल

  • 15 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 25 फरवरी को गाड़ी संख्या 18113 /18114 टाटानगर-बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 फरवरी को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


देरी से चलने वाली ट्रेनें

  • 17 फरवरी को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 17 फरवरी को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
  • 24 फरवरी को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 24 फरवरी को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 24 फरवरी को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
  • 25 फरवरी को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 25 फरवरी को हटिया से चलने वाली 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 25 फरवरी को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।

 
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

  • 24 फरवरी को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब- झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed