Mahasamund: प्रीमियम शराब की दुकान में लगी आग, घटना में लाखों की मदिरा जली
आबकारी विभाग के प्रीमियम मदिरा दुकान में लगी आग से दुकान के सीसीटीवी कैमरे सहित वहां लगे तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व लाखों की शराब जलकर राख हो गई।
विस्तार
महासमुंद में एनएच-353 में रायपुर रोड स्थित आबकारी विभाग के प्रीमियम शराब की दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। आबकारी विभाग के प्रीमियम मदिरा दुकान में लगी आग से दुकान के सीसीटीवी कैमरे सहित वहां लगे तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व लाखों की शराब जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार रात्रि दो बजे के बाद शॉट सर्किट से यह आग लगी थी आगजनी की सूचना मिलते ही आबकारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आबकारी विभाग की टीम मौके पर अभी भी मौजूद है और आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन व पंचनामा तैयार करने में जुटी है।