{"_id":"66095b756d147deec002198b","slug":"loksabha-chunav-bjp-election-in-charge-nabin-four-day-stormy-tour-in-chhattisgarh-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Chunav: बीजेपी चुनाव प्रभारी नबीन का छत्तीसगढ़ में चार दिनी तूफानी दौरा; कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Chunav: बीजेपी चुनाव प्रभारी नबीन का छत्तीसगढ़ में चार दिनी तूफानी दौरा; कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र
Sun, 31 Mar 2024 06:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 31 Mar 2024 06:18 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन आगामी 4 अप्रैल तक प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन आगामी 4 अप्रैल तक प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन एक अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे। शाम छह बजे धमतरी से कार से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में दो अप्रैल को हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे कांकेर पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद कांकेर से गुरूर के रास्ते कार से शाम चार बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद फिर रायपुर लौटेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश चुनाव प्रभारी तीन अप्रैल को कार से सुबह 11 बजे महासमुंद पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की नामाकंन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद नबीन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दुर्ग लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 7 बजे दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर विधानसभा की बैठक करेंगे।
वहीं चार अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग से कार से रवाना होकर साढ़े 11 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राजनांदगांव से रवाना होकर नबीन शाम 4 बजे रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।