{"_id":"5ecec2fcb1de2b4c267856db","slug":"lockdown-guidelines-updated-in-chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-given-several-relaxation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन में मिली ढील, अब 6 दिन खुलेंगी दुकानें, आज से चलेंगे ऑटो और टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन में मिली ढील, अब 6 दिन खुलेंगी दुकानें, आज से चलेंगे ऑटो और टैक्सी
Thu, 28 May 2020 01:23 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 28 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में लॉकडाउन में मिले ढील के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी दिशानिर्देशों में कई बदलाव किए हैं। अर्थव्यवस्था को फिर से सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य सरकार ने कई तरह की छूट देने का फैसला किया है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए नए दिशा-निर्देश के तहत यहां अब सप्ताह में 6 दिन दुकानें खुलेंगी, वहीं 28 मई (बृहस्पतिवार) से ऑटो और टैक्सी भी चलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार ने राज्य में लौट रहे श्रमिकों के लिए भी एक बड़ा फैसला किया है। श्रमिकों का राशन और मनरेगा जॉब कार्ड बनेगा। उनमें से कुशल और अर्धकुशल श्रमिकाें की लिस्ट तैयार कर उद्योगों को सौंपी जाएगी। क्वारंटीन सेंटर में रह रहे श्रमिकों के मनोरंजन के लिए टीवी, रेडियो की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य की गतिविधियों को दोबारा शुरू करने और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्रियों और उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान तय किया गया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए अब वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति तहसीलदार देंगे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से बढ़ाई गई इस छूट का लाभ फिलहाल रेड जोन और कंटेंनमेंट एरिया में नहीं मिलेगा। वहीं, माॅल, सिनेमा घर, सभाएं, सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध पहले की ही तरह ही लागू होगा। बैठक में एक जुलाई से स्कूलों को खोलने को लेकर भी चर्चा की गई है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।