Chhattisgarh: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा 'भारत रत्न'; सीएम साय बोले- घोषणा से हर्ष की लहर, उनका योगदान अतुलनीय
LalKrishna Advani will get 'Bharat Ratna'; भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार की ओर 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई है। इस एलान से छत्तीसगढ़ बीजेपी में हर्ष की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
LalKrishna Advani will get 'Bharat Ratna'; भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार की ओर 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई है। इस एलान से छत्तीसगढ़ बीजेपी में हर्ष की लहर है। सभी भाजपाई भारी खुश हैं और इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को "भारत रत्न" से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को "भारत रत्न" से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है। राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है। हमारे अभिभावक आडवाणी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को "भारत रत्न" से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है।
विज्ञापन विज्ञापन
राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय… pic.twitter.com/q9DiHOxxtN— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 3, 2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापूंज, राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा अत्यंत हर्षित और आनंददायी है। भारतीय जनसंघ और भाजपा के माध्यम से मातृभूमि की सेवा में आडवाणी का त्याग और योगदान अभूतपूर्व है। इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।
आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत सरकार द्वारा "भारत रत्न" दिए जाने पर भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
— Kiran Singh Deo (@KiranDeoBJP) February 3, 2024
हम सभी के अभिभावक आदरणीय आडवाणी जी को बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/MOWuGj743m
कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान देने वाले लोगों को 'भारत रत्न' दिया जाता है। यह पद्म पुरस्कारों में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। लालकृष्ण आडवाणी 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा से सांसद रहे चुके हैं। 3 बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का निर्वहन भी कर चुके हैं। साल 2002 से 2004 तक वह देश के उपप्रधानमंत्री रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुझे यह बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृहमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।"
I am very happy to share that Shri LK Advani Ji will be conferred the Bharat Ratna. I also spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the most respected statesmen of our times, his contribution to the development of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2024