{"_id":"654392da12cdc231c402848e","slug":"laborer-died-after-being-hit-by-crane-in-korba-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, रेलवे पुल बनाने का चल रहा काम; यूपी का था रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, रेलवे पुल बनाने का चल रहा काम; यूपी का था रहने वाला
Thu, 02 Nov 2023 05:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:45 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में क्रेन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौकेत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाला था।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में काम के दौरान क्रेन कि चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बांगो थाना क्षेत्र के देवमठी गांव में पिछले कुछ दिनों से रेलवे पुल बनाने का काम चल रहा है। ये काम किसी निजी कंपनी को दिया गया है और काफी संख्या में मजदूर इस काम को कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे काम के दौरान एक मजदूर काम में लगे क्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद काम करने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे पुल बनाने का काम चल रहा है। सभी मजदूर काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान क्रेन के चालक बिना आगे पीछे देखे क्रेन को बैक किया, जिससे मजदूर उसके नीचे आ गया और मौके पर ही उसका मौत हो गई। मृतक का नाम झीनक राम है और वो मूलरुप से यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित बधेपुरवा गांव का निवासी था। बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन