{"_id":"65c1f4ce5b013f843b0d8779","slug":"young-man-who-hanged-himself-while-drunk-in-korba-was-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 112 ने बचाई जिंदगी: नशे में लगाई युवक ने फांसी, तभी पड़ी परिजनों की नजर; गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 112 ने बचाई जिंदगी: नशे में लगाई युवक ने फांसी, तभी पड़ी परिजनों की नजर; गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल
Tue, 06 Feb 2024 02:29 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:29 PM IST
सार
कोरबा में एक युवक शराब के नशे में फांसी के फंदे पर लटक गया। लेकिन तभी उसके ऊपर परिजनों की नजर पड़ गई। किसी तरह रस्सी काट कर युवक की जान बचा ली। 112 ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
डायल 112 ने युवक को पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में बालको थानांतर्गत ग्राम चुईया स्थित यादव मुहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय युवक विकास यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। सही समय पर परिजनों की नजर उस पर पड़ गई जिसके बाद तत्काल उसके गले का फंदा खोला गया फिर डायल 112 को मौके पर बुलाया। डायल 112 की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। तत्काल उपचार मिलने से युवक की जान बच गई जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि विकास सुबह से ही शराब के नशे में आसपास गली मोहल्ले और गांव में घूम रहा था जब शराब पीकर घर पहुंचा इस दौरान उसकी मां ने उससे पूछा की शराब पीकर क्यों है उसके बाद उसने घर पर खाना मांगा और वह खाना ना का करके अपने कमरे में चले गए जब फांसी पर लटक गया था इस दौरान छटपटाहट की आवाज आई। उसकी मां चिक पुकार मचाने लगे जहां घर के अन्य सदस्य तत्काल पहुंचे और इसी तरह फांसी के फंदे से नीचे उतरा गया।
विज्ञापन
वहीं परिजनों की माने तो इस घटना के बाद 112 को टीम मौके पर पहुंची लेकिन रास्ते में फाटक बंद होने की वजह से काफी समय लग गया। किसी तरह 112 के चालक में तत्परता दिखाते हुए तेजी से अस्पताल लेकर पहुंचे नहीं तो युवक की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से मिले में मेमो के आधार पर जांच की जा रही है जहां युवक की हालत बेहद गंभीर है बयान देने योग्य नहीं है पर जन्म से पूछताछ की गई है आगे की जांच कार्यवाही जारी है।