Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Displaced villagers stage unique dandwat protest from Ghantaghar to Collectorate against SECL,

कोरबा: विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी दंडवत न्याय यात्रा, सड़क पर लेटकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, चेतावनी दी

Mon, 23 Nov 2026 01:04 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

कोरबा में चंद्रनगर जटराज के विस्थापित ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर दंडवत न्याय यात्रा निकाली। ग्रामीणों का आरोप है कि एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने बिना पुनर्वास व्यवस्था गांव खाली कराया। मांगें पूरी नहीं होने पर खदान बंद करने की चेतावनी दी।

 

विज्ञापन
Displaced villagers stage unique dandwat protest from Ghantaghar to Collectorate against SECL,
कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में सोमवार को विस्थापित ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। चंद्रनगर जटराज के विस्थापित ग्रामीणों ने प्रशासन और एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर लेटकर दंडवत न्याय यात्रा निकाली। सुबह 10 बजे घंटाघर स्थित अंबेडकर चौक से शुरू हुई यह यात्रा कलेक्टर कार्यालय के जनदर्शन तक पहुंची।

विज्ञापन

ग्रामीण हाथों में आवेदन लेकर जमीन पर दंडवत होते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनके इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने ग्राम चंद्रनगर जटराज को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए महज तीन दिन में खाली करा लिया था। पूरे गांव के लोगों को छह अलग-अलग स्थानों पर बसा दिया गया। आरोप है कि विस्थापन के बाद से अब तक किसी भी पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, पुनर्वास स्थलों पर सड़क, नाली, पेयजल, चारागाह, मुक्तिधाम, देवस्थल, मंदिर, सांस्कृतिक मंच, गार्डन, तालाब, खेल मैदान, सार्वजनिक शौचालय और मवेशियों के लिए शेड जैसी सुविधाएं नहीं हैं। उनका आरोप है कि एसईसीएल प्रबंधन ने कई बैठकों में मकान का किराया देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक एक रुपये की भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।


पढे़ं: अंतिम चरण में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

 

ग्रामीणों ने बताया कि पुनर्वास स्थलों पर बनाए गए झोपड़ीनुमा अस्थायी मकान हाल के चक्रवाती तूफान और बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पक्के मकान बनाने के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी और मलबा भर गया है। वहीं, खदान के पहाड़ के किनारे हाई वॉल नहीं बनाई गई है। इसके कारण पहाड़ से मलबा और पानी सीधे निर्माणाधीन मकानों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विस्थापित परिवार चक्रवात, भारी बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्वास स्थलों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं और पुरुषों को आज भी खुले में शौच जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर, एसडीएम और एसईसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर 23 नवंबर, सोमवार को दंडवत न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस प्रदर्शन की पूर्व सूचना कलेक्टर और एसपी को भी दी गई थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वे खदान बंद कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed