फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man fought with bear to save his life in Korba

Korba News: घर लौट रहे युवक पर भालू ने किया हमला, जान बचाने के लिए 10 मिनट लड़ता रहा, फिर जीत गई जिंदगी

Tue, 27 Jun 2023 12:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Jun 2023 12:54 PM IST
सार

घटना की जानकारी सरपंच ने वन विभाग की टीम को दी। उनके लिए भी बारिश के बीच पहाड़ी के ऊपर पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मुख्यमार्ग तक लाने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन
young man fought with bear to save his life in Korba
भालू के हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार रात झमाझम बारिश के बीच घर लौटते पंडो जनजाति के युवक पर भालू ने हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक उनके बीच संघर्ष चलता रहा। फिर भालू जान बचाकर वहां से भाग निकला। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक को अस्पताल ले जाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजन पहाड़ी रास्ते अंधेरे से चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचे तब कहीं जाकर संजीवनी एंबुलेंस मिल सकी। घटना कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिलईडांड वन परिसर में घने जंगल के बीच ग्राम बनखेता के आश्रित ग्राम रानीगढ़ी में पंडो जनजाति के परिवार रहते हैं। यहां रहने वाला बनसराम पंडो (36) सोमवार सुबह किसी काम से निकला था। शाम करीब 7 बजे पहाड़ी रास्ते से घर लौटने के दौरान झमाझम बारिश होने लगी। इसी बीच एक भालू ने बनसराम पर हमला कर दिया। इस पर बनसराम जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार भालू जंगल की ओर भाग निकला। 
विज्ञापन


घटना में बनसराम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। भालू ने उसके पैर और पिंडली को नोंच लिया था। वह खून से लथपथ होकर घर पहुंचा। घटना की जानकारी सरपंच ने वन विभाग की टीम को दी। उनके लिए भी बारिश के बीच पहाड़ी के ऊपर पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मुख्यमार्ग तक लाने की सलाह दी गई। किसी तरह परिजन पहाड़ी रास्ते में अंधेरे के बीच घायल युवक को पत्थरफोड़ तक लेकर पहुंचे। जहां वन विभाग की टीम मौजूद थी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed