{"_id":"649d52babe5320e9de043f05","slug":"young-man-died-after-bike-collided-with-tractor-standing-on-the-roadside-in-korba-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, साथी घायल
Thu, 29 Jun 2023 03:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:15 PM IST
सार
दुर्घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद भी किसी तरह का लाल कपड़ा नहीं लगाया था। वहीं वाहन के बंपर को भी ढंक दिया गया।
विज्ञापन
राधेश्याम कंवर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक के टकराने के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुकरीचोली निवासी राधेश्याम कंवर अपने साथी सीताराम के साथ बाइक से काम के लिए निकला हुआ था। इसी बीच बारिश शुरू होने के कारण दोनों रास्ते से ही घर लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद भी किसी तरह का लाल कपड़ा नहीं लगाया था। वहीं वाहन के बंपर को भी ढंक दिया गया। जिससे ट्रैक्टर का नंबर नहीं दिख रहा है। राधेश्याम के बड़े भाई होरी लाल कंवर ने बताया कि कोरबा-चांपा मार्ग पर हादसा हुआ है। इसमें उसके भाई की जान चली गई।
विज्ञापन