फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Truck caught fire due to short circuit on Katghora Amarkantak road

Korba Truck Fire: शॉर्ट सर्किट से चलते ट्रक में लगी आग, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, धू-धू कर जला

Tue, 21 Feb 2023 04:51 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 04:51 PM IST
सार

शहर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते तेंदूपत्ता लोड ट्रक में भीषण आग गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तबतक ट्रक और उसमें लदा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Truck caught fire due to short circuit on Katghora Amarkantak road
कटघोरा-अमरकंटक मार्ग पर ट्रक में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा में गर्मी की शुरुआत के साथ आगजनी की घटना होना शुरू हो गई है। मंगलवार को कटघोरा-अमरकंटक मार्ग पर एक ट्रक में हाइटेंश्शन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसके बाद चालक और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर नगरपालिका की दमकल यहां पहुंची और नियंत्रण किया। इसदौरान ट्रक धू-धूकर जलता रहा। ट्रक में तेंदूपत्ता लोड था, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोपहर में आगजनी की घटना अमरकंटक मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले के पेंड्रा रोड से तेंदूपत्ता लोड करने के साथ-साथ एक वाहन कोरबा की तरफ आ रहा था। स्टेट हाईवे पर एक जगह हाई टेंशन लाइन के नीचे होने पर वाहन के स्टाफ ने अपने पास मौजूद संसाधन से तारों को ऊपर उठाया और गाड़ी आगे बढ़ाई।  इसी के बाद वाहन के ऊपरी हिस्से  में  मौजूद तेंदूपत्ता में आग लग गई। माना  जा रहा है कि  तार हटाने  के  दौरान स्पार्किंग से आगजनी हुई होगी। व्यस्त रास्ते पर हुई इस घटना के कारण दोनों दिशा में आवाजाही बाधित हो गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ यहां पर जुड़ गई वाहन के चालक ने बताया कि पास के एक बोरिंग से पानी की व्यवस्था करने के साथ आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक वीर सिह ने बताया कि तार की चपेट में आने से शॉर्ट सर्किट हो गया वाहन पर तेंदूपत्ता लोड था आग लगने के बाद वह सरकार कूदकर जान बचाया और किसी तरह आग पर काबू पाने आसपास में दौड़ लगाया लेकिन काफी भीषण आग होने के कारण वाहन जलकर खाक हो गया।

घटना की जानकारी कटघोरा पुलिस को दिए जाने के बाद नगर पालिका परिषद की दमकल यहां पहुंची और उसके कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। पूरे जतन करने के बाद वाहन और उसमें लोड तेंदूपत्ता जलकर स्वाहा हो गया।  अतिरिक्त प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। आगजनी की घटना में तेंदूपत्ता ठेकेदार को लाखों की चपत लगी है। बताया जाता है कि इस घटना से लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed