फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Trailer fell 20 feet after breaking railing driver got injured in Korba

Korba: रेलिंग तोड़ते हुए 20 फिट नीचे गिरा ट्रेलर, चालक को आई चोट, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Sat, 04 May 2024 02:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 May 2024 02:13 PM IST
सार

ट्रेलर चालक की माने तो कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर निकला था जहां सर्वमंगला फाटक पार करते ही सामने अचानक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के फेर में वहां अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
Trailer fell 20 feet after breaking railing driver got injured in Korba
20 फिट नीचे नहर में गिरा ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर वाहन नहर का रेलिंग तोड़ते हुए 20 फिट नीचे गिर गया इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का चालक एक किलोमीटर दूर पानी के तेज बहाव में किसी तरह तैरते हुए बाहर निकला और अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

 

ट्रेलर चालक की माने तो कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर निकला था जहां सर्वमंगला फाटक पार करते ही सामने अचानक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के फेर में वहां अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में नीचे जा गिरा। इस हादसे के बाद उसने किसी तरह बहते हुए पानी में छलांग लगाया और काफी दूर जाकर बाहर निकला। अगर वहां से नीचे नहीं कूदता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन

 

इस हादसे में चालक को चोटें आई हैं जहां उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभु तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन को बाहर निकालने संबंधित विभाग को पानी के बहाव को कम करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed