{"_id":"641718ce334e343832011735","slug":"traders-will-protest-on-march-23-regarding-itwari-bazar-problems-in-korba-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: इतवारी बाजार की समस्याओं से व्यापारी परेशान, 23 मार्च को करेंगे चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: इतवारी बाजार की समस्याओं से व्यापारी परेशान, 23 मार्च को करेंगे चक्काजाम
Sun, 19 Mar 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Mar 2023 07:44 PM IST
सार
इतवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन ने बताया कि नाराजगी इस बात से है कि समस्याओं को लेकर किसी भी स्तर से सुधार नहीं हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि खरीदार मुख्य मार्ग तक आने के बाद इस इलाके में प्रवेश नहीं करते, जिससे दुकानदारी चौपट हो रही है।
विज्ञापन
कोरबा का इतवारी बाजार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरबा के इतवारी बाजार क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं मौजूद है। इसके कारण यहां की व्यापारिक गतिविधियां बेहद प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय व्यापारी संघ ने प्रशासन और नगर निगम को कई बार इसकी जानकारी दी और शिकातय भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब 23 मार्च को व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करना तय किया है। व्यपारियों के इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग है।
विज्ञापन
नगर के सबसे पुराने बाजार में इतवारी क्षेत्र भी शामिल है। रविवार और गुरुवार को यहां सप्ताहिक बाजार लगता है। व्यापारियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने पिछले सालों में यहां चबूतरे और छायादार शेड तैयार कराए, लेकिन शॉपिंग कांपलेक्स से लेकर आंतरिक मार्ग बदहाली का शिकार हैं। कई कारणों से लोगों की पहुंच मार्केट में नहीं हो पा रही है । इसके चलते मुख्य मार्ग पर संचालित होने वाली दुकानों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इतवारी बाजार व्यपारी संघ के कोषाध्यक्ष पिंटू अग्रवाल ने बताया कि काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक व्यवसायियों की मांग पूरी नहीं हो सकी है। बताया गया कि पिछले सालों में क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए यथासंभव काम किया गया, लेकिन फिर परेशानियां बढ़ती गईं। पूर्व पाषर्द शिव अग्रवाल ने बताया ने बताया कि जब पार्षद थे, तब से व्यापारियों की मांग को रखते आ रहे हैं, लेकिन निगम ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन