फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three friends found unconscious near a pond in Korba

काल बनी आकाशीय बिजली: कोरबा में तालाब किनारे बेहोश मिले तीन दोस्त, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Tue, 13 May 2025 10:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 May 2025 10:24 AM IST
सार

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन दोस्त घायल हो गए। दो दोस्त बेहोश पड़े हुए थे। तीसरे को जब होश आया तो उसने घर जाकर जानकारी दी। 112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Three friends found unconscious near a pond in Korba
तीन दोस्त हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कुरूडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 14 वर्षीय मनीष कश्यप और 13 वर्षीय लोकेश कुमार कर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त वे गांव से लगे तालाब के पास घूमने गए थे। तेज आंधी और तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीनों दोस्त तालाब के पास बेहोश हो गए। एक लड़के के होश में आने पर उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद 112 की सहायता से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घायल मनीष कश्यप के चाचा अमृतलाल कश्यप ने बताया कि तीनों कक्षा नौवीं में पढ़ाई करते हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीनों में अच्छी दोस्ती है। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे तीनों एक साथ गांव के ही बड़े तालाब के पास घूमने गए हुए थे। इस दौरान अचानक तेज आंधी तूफान और आकाशी बिजली के साथ बारिश होने लगी। जहां पेड़ के नीचे खड़े ही थे। अचानक आकाश से बिजली की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


मनीष और लोकेश वहीं बेहोश हो गए। वहीं तीसरा दोस्त संदीप ने घर जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। जहां ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना 112 को दी गई इसके बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मनीष और लोकेश दोनों के शरीर के पीछे का हिस्सा झुलस गया। जहां डॉक्टर के इलाज के बाद अभी स्थिति दोनों की ठीक है। सोमवार की शाम हुई तेज आंधी बारिश और आकाशी बिजली के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों ही प्रभावित रहे कई जगह विद्युत व्यवस्था ठप रही। वहीं कई जगहों पर आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरे हुए मिले।


हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के कोसगाई ग्राम में हुई, जहां लोग बकरा भात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed