फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   There used to discord over husband illicit relations wife committed suicide by hanging herself in Korba

Korba: पति के अवैध संबंधों को लेकर होती थी कलह, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 02 May 2024 03:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 03:21 PM IST
सार

2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार बढ़ गए थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

विज्ञापन
There used to discord over husband illicit relations wife committed suicide by hanging herself in Korba
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव में नव विवाहित कविता जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2 वर्ष पहले उसका विवाह संपन्न हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पति के अन्य युवति से संबंध होने के कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार बढ़ गए थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। कविता की मौत को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

 

मृतका कविता का मायका पदमपुर मुंगेली जिला है कविता के भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया उसकी बहन की शादी पारिवारिक रीति रिवाज के साथ तरदा निवासी कामेश जयसवाल के साथ हुआ था। कविता की शादी के 6 माह बाद पति पत्नी के बीच अच्छा रहा उसके बाद कामेश करतुत सामने आने लगी।

विज्ञापन

 

मृतिका के भाई ने आरोप लागया है की उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानता था किसी दूसरे युवति को लेकर धूमता है इस बात पर कविता बार बार आपत्ति जताई लेकिन वो नही माना और परेशान थी जिसके चलते उसकी बहन ने य घातक कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया वही परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed