फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six cattle died after being hit by a heavy vehicle in Korba

Korba: भारी वाहन की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत, घटना के बाद गौसेवकों में नाराजगी

Fri, 29 Mar 2024 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

गोढ़ी राखड़ बांध के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने छह मवेशियों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Six cattle died after being hit by a heavy vehicle in Korba
सड़क हादसे में छह मवेशियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले की मुख्य सड़क पर दौड़ने वाले भारी वाहनों के कारण आम जनता के साथ ही पशुओं की जान भी खतरे में पड़ गई है। रोजाना हादसे हो रहे हैं और रोजाना किसी न किसी की मौत हो रही है। एक बार फिर से गोढ़ी राखड़ बांध के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने छह मवेशियों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य मार्ग पर दौड़ने वाली भारी वाहनों की चपेट में आने से आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। एक बार फिर से गोढ़ी राखड़ डेम के आगे मुख्य मार्ग पर अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद छह मवेशियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मुख्य सड़क के किनारे जहां तहां मवेशियों के शव पड़े हुए है। इस घटना को लेकर गौ-सेवकों में आक्रोश है।

विज्ञापन

 

स्थानीय जनप्रतिनिधि अजीत दास महंत ने बताया कि इस मार्ग पर राखड़ से भरी वाहनों के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं, कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मवेशी और इंसान की मौत दोनों बराबर हो गई। एक्सीडेंट के बाद चक्काजाम और आंदोलन भी किया गया लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह की कोई पहल जिला प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed