फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Security personnel opened fire on thieves who came to steal cable

Korba: कुसमुंडा खदान में गोली चलने से मचा हड़कंप, केबल चोरी करने पहुंचे चोरों पर सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली

Sun, 14 May 2023 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 May 2023 11:36 AM IST
सार

एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बार फिर से गोली चलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। हालांकि, पुलिस ने गोलीकांड की घटना से इनकार कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा गोली चलाने की बात कही है।

विज्ञापन
Security personnel opened fire on thieves who came to steal cable
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में आधी रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब केबल चोरी करने खदान के भीतर घुसे चोरों पर सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी। फायरिंग के बाद मौके पर काम कर रहे ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बार फिर से गोली चलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। हालांकि, पुलिस ने गोलीकांड की घटना से इनकार कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा गोली चलाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि आधी रात खदान में कुछ चोर केबल की चोरी करने पहुंचे हुए थे जिन पर गोली चला दी गई। खदान में गोली चलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना और सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन


कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्णा वर्मा घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे गया जहां नीलकंठ कंपनी और त्रिपुरा राइफल्स के बीच झड़प की सूचना मिली थी जहां पुलिस मौके पर पहुंची जांच कार्रवाई में जुटी हुई है। खदान में गोली चलने की घटना अभी सामने नहीं आई है फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed