Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Constable Kanna Gatpalli missing from Madwarani camp since October 5 found dead in Janjgir canal buried as unc

सीजी: मड़वारानी बटालियन से 43 दिन पहले लापता आरक्षक का नहर में मिला शव, मौत की गुत्थी उलझी

Wed, 18 Nov 2026 05:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

मड़वारानी बटालियन कैंप से 5 अक्टूबर से लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का शव जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ है। परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान से शव की पहचान की।

विज्ञापन
Constable Kanna Gatpalli missing from Madwarani camp since October 5 found dead in Janjgir canal buried as unc
बटालियन के आरक्षक की नहर में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी बटालियन कैंप से लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का शव जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ है। कन्ना गटपल्ली बीजापुर जिले के उसूर गांव का निवासी था और 5 अक्तूबर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उरगा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरक्षक के घर न पहुंचने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने संपर्क किया। 24 अक्तूबर को बटालियन के लोग उसकी खोजबीन करने मड़वारानी कैंप पहुंचे। वहां बताया गया कि वह 5 अक्तूबर से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। इसके बाद परिजन कोरबा पहुंचे और पता न चलने पर उरगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उरगा पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि 9 अक्तूबर को बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एक अज्ञात लाश मिली थी। पहचान न होने के कारण बम्हनीडीह पुलिस ने उसे लावारिस मानकर दफना दिया था। लावारिस लाश मिलने की सूचना पर आरक्षक के परिजन 17 नवंबर को उरगा पुलिस के सहयोग से बम्हनीडीह थाना पहुंचे। वहां कपड़ों, बेल्ट और अन्य सामग्री के आधार पर मृतक की पहचान कन्ना गटपल्ली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस जांच और पहचान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि कैंप के सामने से एक नहर गुजरती है, जिसका पानी दूसरे जिले में जाता है। इसी आधार पर लापता आरक्षक की तलाश की जा रही थी। 9 अक्तूबर को दूसरे थाने क्षेत्र में मिली लाश की पहचान परिजनों ने की है। पहले उरगा थाने में गुम इन्सान दर्ज था, अब शव मिलने के स्थान पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के कारणों की पड़ताल
पुलिस यह पता लगा रही है कि आरक्षक कैसे गायब हुआ। क्या उसकी मौत नहर में गिरने से हुई या कोई अन्य कारण है, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। कैंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साथी जवानों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed