{"_id":"643b9edbabeda91efd084cde","slug":"sand-smugglers-beat-up-a-person-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: रेत तस्करी करने पर रोका तो पीट पीटकर किया लहूलुहान, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: रेत तस्करी करने पर रोका तो पीट पीटकर किया लहूलुहान, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sun, 16 Apr 2023 12:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:38 PM IST
सार
आरोप है कि रविवार सुबह बतरा ट्रेडर्स के लोग किरन की बाड़ी के पास से रेत निकलने लगे। जिसके बाद किरन रेत निकलने से मना करने लगा। इतना सुनते ही बतरा के गुंडों ने उसके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के राताखार में रेत तस्करों ने फिर खूनी खेल खेला गया है। यहाँ से बतरा ट्रेडेड के लोग रेत का अवैध उत्खनन कर मनचाहे रेट पर बेचे जाने का आरोप लगा है। लगभग एक पखवाड़े से कोरबा शहर रेत तस्करों द्वारा दबंगई कर रेत निकाला जा रहा है। इस काम को करते समय रेत तस्कर विवाद और हाथ पैर चलाने से लेकर खूनी संघर्ष करने से संकोच नहीं करते हैं। वार्ड नम्बर तीन यानी राताखार में तस्करों ने सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नम्बर तीन यानी राताखार में किरन महतो जो सब्जी बाड़ी कर परिवार चलाता है। आरोप है कि रविवार सुबह बतरा ट्रेडर्स के लोग किरन की बाड़ी के पास से रेत निकलने लगे। जिसके बाद किरन रेत निकलने से मना करने लगा। इतना सुनते ही बतरा के गुंडों ने उसके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। किरन की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले लोग ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद रवि चंदेल और रेत तस्करों द्वारा खुलेआम रेत का खेल खेला जा रहा है। स्थानीय लोग इस घटना के बाद काफी आक्रोशित हैं। यदि ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही होगी तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन