फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pregnant woman dies after delivery family accuses doctors of negligence in Korba

Korba: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, एसपी और कलेक्टर से शिकायत

Fri, 29 Nov 2024 02:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 02:49 PM IST
सार

कोरबा में प्रसव के बाद एक महिला की मौत को लेकर शहर का न्यू कोरबा अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। महिला की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हैं और प्रबंधन के खिलाफ सीविल लाईन थाना में शिकायत किए है।

विज्ञापन
Pregnant woman dies after delivery family accuses doctors of negligence in Korba
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में प्रसव के बाद एक महिला की मौत को लेकर शहर का न्यू कोरबा अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। महिला की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हैं और प्रबंधन के खिलाफ सीविल लाईन थाना में शिकायत किए है। परिजनों ने मामले में अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है,कि प्रसव के बाद संक्रमण समाप्त करने के लिए एक दवा दी,जिसके बाद प्रसुता की सेहत बिगड़ती चली गई और अंत में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


कोरबा शहर के कोसाबाड़ी में संचालित न्यू कोरबा अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। प्रसव के बाद अस्पताल में एक प्रसुता की मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लग रहे है। परिजनों ने सीविल लाईन थाना में प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है,कि 29 वर्षीय सृष्टि शर्मा को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन न्यू कोरबा अस्पताल ले गए जहां सामान्य प्रसव कराने के बाद प्रबंधन ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। परिजनों के राजी होने के बाद महिला का प्रसव कराया गया,जहां उसने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। कुछ देर बात महिला के पति को बुलाकर कहा जाता है,कि संक्रमण होने के कारण प्रसुता को एक दवा दी गई है,जिसके 24 घंटे बाद सब सामान्य हो जाएगा। लेकिन दवा देने के बाद महिला के जीवन की उल्टी गिनती शुरु हो गई और रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर ने बताया कि महिला के बच्चेदानी में पानी कम हो गया था वही शिशु ने भी शौच कर दिया था हालत पहले से क्रिटिकल थी।सृष्टि शर्मा की मौत को लेकर परिजनों ने पूरी तरह से अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार माना है। उनका आरोप है,कि प्रसव के बाद से ही उन्होंने एक बार भी पत्नी से मिलने नहीं दिया। बहुत सारी बातें छिपाई। उन्होंने वास्तविकता छिपाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बहरहाल मामले की शिकायत पुलिस से की गई है,देखने वाली बात होगी,कि पुलिस शिकायत पर क्या संज्ञान लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed