फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pickup driver killed in trailer collision in korba

ट्रेलर-पिकअप की टक्कर में एक की मौत: अंदर फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, हादसे के बाद लगा जाम

Wed, 21 Jun 2023 04:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक छन्ने साहू के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
Pickup driver killed in trailer collision in korba
कोरबा में पिकअप और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह एक ट्रेलर और पिकअप की टक्कर में एक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक अंदर ही फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक बिलासपुर से सब्जी लेकर आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सरगांव निवासी चालक छन्ने साहू पिकअप वाहन में सब्जी भरकर कोरबा आ रहा था। अभी वह जटराज मोड़ सुबह करीब 7 बजे पहुंचा था कि एसईसीएल माइंस से कोयला देकर चांपा की तरफ जा रहे एक ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के आगे से परखच्चे उड़ गए और चालक छन्ने साहू अंदर ही फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हाइड्रा बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग किया गया। फिर अंदर फंसे पिकअप चालक को निकाला। 
विज्ञापन




पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद तरदा-कुसमुंडा मार्ग पर जाम लग गया। दोनों दिशा से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। किसी तरह से छोटे वाहन चालकों को पहले निकाला गया। इसके बाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अमले ने जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया है। वहीं चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed