फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   One of three school students who went for picnic died due to drowning

Korba: पिकनिक मनाने गए तीन स्कूली छात्रों में एक की डूबने से मौत, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया शव

Sun, 16 Apr 2023 09:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 09:19 PM IST
सार

मानस नगर निवासी 17 वर्षीय साहिल साहू निर्मला स्कूल का छात्र था जो अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर 2 बजे बाइक पर पिकनिक मनाने बालको स्थित फुटहामुड़ा जोगी सुरंग गया हुआ था। लेकिन वो पिकनिक स्पॉट पर काल के गाल में समा गया।

विज्ञापन
One of three school students who went for picnic died due to drowning
पिकनिक मनाने गए तीन स्कूली छात्रों में एक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के बाल्को थाना क्षेत्र के तहत फुटहामुड़ा जोगी सुरंग पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गये तीन स्कूली छात्र में से एक की डूबने से मौत हो गई।  घटना की सूचना के बाद बाल्को पुलिस ने घंटों रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। वही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना कर दिया।

विज्ञापन


मानस नगर निवासी 17 वर्षीय साहिल साहू निर्मला स्कूल का छात्र था जो अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर 2 बजे बाइक पर पिकनिक मनाने बालको स्थित फुटहामुड़ा जोगी सुरंग गया हुआ था। लेकिन वो पिकनिक स्पॉट पर काल के गाल में समा गया।

विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि साहिल और उसके दो दोस्त सभी पिकनिक स्पॉट पर नहाने गए हुए थे। पहले साहिल ने कपड़ा निकालने के बाद छलांग लगाया दोनों दोस्त भी कूदने ही वाले थे कि उसके छलांग लगाने के बाद वो बाहर नही निकला तो उन्हें भी अनोहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


देखते ही देखते पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बालकों पुलिस को भी दी गई जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से रेस्क्यू किया जहां घंटों मशक्कत के बाद सबको नाला से बाहर निकाला गया।

 

बालको थाना प्रभारी सनंत सोनवानी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां शव को बाहर निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed