फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   moneylender arrested for extorting money from SECL employee in Korba

सूदखोरों का जाल: SECL कर्मचारी ने रकम लौटाई, फिर भी खाते से निकाल लेते पूरा वेतन, खर्च के लिए देते थे 10 हजार

Tue, 27 Jun 2023 01:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Jun 2023 01:24 PM IST
सार

आरोपी हर महीने उनके खाते से सारा वेतन निकाल लेते और बदले में खर्च के लिए 10 हजार रुपये देते थे। इससे परिवार को गुजर बसर करने में परेशानी हो रही थी। तंग आकर एसईसीएल कर्मी की पत्नी और पुत्री रकम मांगने आरोपियों के पास पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों ने उन्हें धमकी दी। 

विज्ञापन
moneylender arrested for extorting money from SECL employee in Korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेटी की शादी के लिए पिता ने रकम उधार ली। उसने सूदखोरों को पूरा पैसा भी लौटा दिया, बावजूद इसके उनका मन नहीं भरा। वे एसईसीएल कर्मी के खाते से हर माह पूरा वेतन निकाल लेते। बदले में सिर्फ 10 हजार रुपये खर्च के लिए देते रहे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो सूदखोरों गालियां देते हुए उन्हें धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला नगर निवासी रामायण केंवट (50) एसईसीएल कर्मचारी हैं। उनकी जान पहचान बांकीमोंगरा के शांतिनगर निवासी संजय आजाद व वीर बहादुर केशरी से थी। रामायण ने अपनी बेटी की शादी के लिए करीब चार साल पहले दोनों से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। इस दौरान उसने अपनी पेमेंट स्लिप के अलावा पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड दे दिए। रामायण ने समय रहते उधार ली सारी रकम सूद समेत चुका दी। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों उनके खाते से रुपये निकालते रहे। 
विज्ञापन


आरोपी हर महीने उनके खाते से सारा वेतन निकाल लेते और बदले में खर्च के लिए 10 हजार रुपये देते थे। इससे परिवार को गुजर बसर करने में परेशानी हो रही थी। तंग आकर एसईसीएल कर्मी की पत्नी और पुत्री रकम मांगने आरोपियों के पास पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों ने उन्हें धमकी दी। इस पर वे पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से अलग-अलग लोगों के 20 आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, 20 पैन कार्ड, 20 परिचय पत्र, 40 पेमेंट स्लिप सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed