फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   missing woman Dead body found hanging in Korba

लटकती मिली महिला की लाश: चार दिन से थी लापता, भाई बोला- बैंक लोन लौटाने के लिए परेशान करते थे कर्मचारी

Mon, 10 Jul 2023 02:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

कोरबा में एक महिला की लाश डंपिंग यार्ड में फांसी पर लटकती हुई मिली है। महिला चार दिन से लापता थी। खदान में काम करने वाले मजदूरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
missing woman Dead body found hanging in Korba
जिंदी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की लाश डंपिंग यार्ड में फांसी पर लटकती हुई मिली है। महिला चार दिन से लापता थी। खदान में काम करने वाले मजदूरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने बैंक से लोन लिया था। जिसे चुका नहीं पाने के कारण कर्मचारी परेशान कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पंजाब निवासी जिंदी सिंह यहां कटघोरा के अमरैयापारा में अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। छह जुलाई की सुबह वह घर से निकली, लेकिन फिर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर रविवार देर शाम उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच सोमवार को एक महिला का शव मानिकपुर के डंपिंग यार्ड में फांसी पर लटका होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और उसकी शिनाख्त जिंदी सिंह के रूप में कराई।
विज्ञापन

 
जिंदी सिंह के भाई महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पिछले कुछ दिन से परेशान थी। उसने महिला स्व सहायता समूह और बैंक से भी कर्ज लेकर रखा था। जिसे लौटाने में वह असमर्थ थी। की अदायगी के लिए बैंक के कर्मचारी उसे काफी परेशान कर रहे थे। इसे लेकर उसकी बहन पर काफी दबाव था। आशंका है कि इसी परेशानी के चलते जिंदी सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed