फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   innocent fell in the pan of hot oil and got scorched

गर्म तेल की कढ़ाही में गिरी मासूम: कोरबा में परिवार संग मेला देखने साथ गई थी, खेल-खेल में हुआ हादसा

Tue, 21 Mar 2023 01:46 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मेला देखने के दौरान मासूम खेल-खेल में कढ़ाही के पास चली गई, और अचानक गर्म तेल में दोनों हाथ के बल गिर गई। किसी तरह उसे समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
innocent fell in the pan of hot oil and got scorched
गर्म तेल की कढ़ाही में मासूम गिरकर झुलस गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवार के साथ मेला देखने गया दो साल का बालिका गर्म तेल की कढ़ाही में गिर गई। खेल-खेल में ये हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के जरिए गम्भीर हालत में उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पसान के केंदई में आयोजित नौ दिवसीय मेला देखने को परिवार आया हुआ था।

विज्ञापन


पसान के केंदई  मेला में परिजनों के साथ कुल्फी खाने निकले दो वर्षीय मासूम गर्म तेल की कड़ाही में गिरकर झुलस गई। पिपरिया में राम सिंह चौहान निवास करता है वह रोजी मजदूरी कर पत्नी व तीन बच्चों का पालन पोषण करता है। राम सिंह केदाई में आयोजित मेला देखने परिवार समेत गया हुआ था। वहां सभी मेले में घूम रहे थे इसी दौरान उसकी दो वर्षीय पुत्री किरण चौहान परिजनों के साथ कुल्फी खाने निकली हुई थी। जहां बच्चों के साथ खेल-खेल में गरम तेल में गिर गई। जिसमें मासूम बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि केंदई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन 9 दिनों तक चला आज अंतिम दिन था जहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद मेला देखने गए हुए थे इस दौरान बच्चा अचानक खेलते-खेलते गरम कढ़ाही के तेल में गिर गया। आनन-फानन में संजीवनी की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed