फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Road Accident: Five Including Three Youths Died After Vehicle Collison

Korba Accident: मवेशी को टक्कर मार ट्रक से भिड़ी कार, 3 की मौत, ट्रकों की भिड़ंत में 2 की जान गई; सांसद पहुंची

Sun, 02 Jul 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jul 2023 01:52 PM IST
सार

Korba Accident News Today: कोरबा में पिछले 12 घंटे में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। दो ट्रकों की टक्कर में केबिन के परखच्चे उड़ गए और चालकों की मौत हो गई। वहीं तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठी मवेशी को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Korba Road Accident: Five Including Three Youths Died After Vehicle Collison
ट्रक से कार टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

 छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिछले 12 घंटे में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शनिवार देर रात पाली क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों के चालको कने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रविवार तड़के दर्री क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठी मवेशी को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ही युवक व्यापारी परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कोरबा सांसद ज्योत्साना महतं भी पहुंची हैं। 

विज्ञापन


नवनिर्मित पुल पर हुआ कार हादसा
जानकारी के मुताबिक, दर्री के पास भवानी मंदिर के सामने कार और हाइवा की टक्कर हुई है। एसएस ग्रीन कोरबा निवासी यश गोयल (28) पुत्र मनोज गोयल, राता खार निवासी दीपक सिंह (22) पुत्र सदानंद सिंह और डीडीएम रोड कोरबा निवासी रुपेश गोयल (28) पुत्र श्याम गोयल रविवार तड़के करीब चार बजे कार में सवार होकर कोरबा से दर्री जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार नवनिर्मित पुल के पास सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गई। तेज रफ्तार होने से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार सामने से आ रहे हाइवा में जा घुसी। 
विज्ञापन




सड़क पर मवेशी बन रहे हादसे का कारण
हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक  व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल  भिजवाया। एएसआई ललित जायसवाल ने बताया कि, शवों की पहचान कार्यवाही करते हुए मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद कोरबा में शोक की लहर है। सबसे ज्यादा नाराजगी लोगों में सड़क पर बैठे मवेशियों के चलते हादसा होने के कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसरों से सांसद बोलीं- हादसों को रोकने प्रभावी कार्रवाई करें
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को हादसे की जानकारी मिली तो वह  दुर्घटना स्थल पहुंच गईं। उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी और ठोस कार्य किए जाने की जरूरत है। सांसद महंत के साथ कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी, सपना चौहान, रूपा मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया थीं। 



ट्रक के केबिन में घंटों फंसे चालकों ने तोड़ दिया दम
दूसरा हादसा पाली क्षेत्र के पाली-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एसईसीएल के सरायपाली परियोजना की बुड़बुड़ खदान गेट के सामने देर रात हुआ है। दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहन के चालक अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर से केबिन को काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बचाव के दौरान घंटों तक चालक अंदर ही फंसे थे।




दोनों के शवों का आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर वाहन में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। चालकों की पहचान मृतक रैनपुरपुर खुर्द दीपका निवासी अरुण मरावी और भांठा निवासी बंसीलाल धनवरा के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया था। रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिजनो को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed