फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   elephant attack in chhattisgarh; Elephants attack bike riders in Korba

हाथियों का उत्पात: रात भर गड्ढे में छिपकर युवकों ने बचाई जान, हाथी ने तोड़ी बाइक; अगले दिन दो दोस्तों पर हमला

Thu, 27 Apr 2023 04:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Apr 2023 04:45 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि, कोरबा वन मंडल के जंगल में 30 हाथियों का दल घूम रहा है। इसमें एक नर हाथी, और आठ बेबी एलीफेंट शामिल है। इन हाथियों को करतला-कुदमुरा क्षेत्र के बीच देखा गया है। 

विज्ञापन
elephant attack in chhattisgarh; Elephants attack bike riders in Korba
कोरबा वन मंडल में पहुंचा हाथियों का दल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हाथी के हमले में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले भी बुधवार रात हाथियों ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया था। इसके चलते बाइक सवारों ने गड्ढे में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हालांकि तब हाथी ने उनकी बाइक पर गुस्सा निकाला और उसे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। मामला कोरबा वन मंडल क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, कुदमुरा रेंज के ग्राम कलमी टिकरा निवासी रोहित राठिया अपने दोस्त मोहन राठिया के साथ गांव के पास ही खेत देखने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इससे रोहित राठिया को गंभीर चोट आई है, वहीं महेश के हाथ में चोट लगी है। गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और हाथी को जंगल में खदेड़ा। बताया जा रहा है कि, धरमजयगढ़ से हाथी कोरबा वनमंडल में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन




कल बाइक सवारों पर किया था हमला
कोरबा वनमंडल में ही एक दिन पहले हाथियों ने बाइक सवारों पर हमला किया था। दो युवक रेवा राम और चैत राम मदनपुर की ओर आ रहे थे। गांव के पास ही उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने बाइक को पीछे से लात मारी, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े। हाथी को देख वे बहुत डर गए और जंगल की ओर भागने लगे। हाथी ने भी उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया। हाथी से बचने के लिए दोनों युवक भागकर एक गड्ढे में जा छिपे। घंटों युवक वहां छिपे रहे। युवकों के नहीं मिलने पर हाथी ने उनकी बाइक पर पूरा गुस्सा निकाल दिया। उनकी बाइक को तहस-नहस कर डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा वन मंडल में घूम रहा 30 हाथियों का दल
बताया जा रहा है कि, कोरबा वन मंडल के जंगल में 30 हाथियों का दल घूम रहा है। इसमें एक नर हाथी, और आठ बेबी एलीफेंट शामिल है। इन हाथियों को करतला-कुदमुरा क्षेत्र के बीच देखा गया है। ये हाथी अंधेरा होते ही गांव के आसपास और सड़क पर पहुंचने लगे हैं, जिससे रात के समय इन क्षेत्रों में लोगों को खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की ओर से इसको लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। खासकर अंधेरा होने के बाद दोपहिया वाहन चालकों को अलर्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed