फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Drunk video of Korba Medical College Hospital doctor goes viral

थप्पड़बाज डॉक्टर का एक और कारनामा: शराब के नशे में धुत पहुंचा कोरबा अस्पताल, मरीज और परिजनों से की अभद्रता

Mon, 06 Mar 2023 10:25 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 10:25 AM IST
सार

कोरबा मडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर साहब शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज और उसके परिजनों से इस दौरान अभद्रता भी की।

विज्ञापन
Drunk video of Korba Medical College Hospital doctor goes viral
कोरबा मडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। लेकिन, कुछ डॉक्टरों की हरकत से यह पेशा भी बदनाम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नशे में धुत होकर लड़खड़ाते एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आग से झुलसी महिला के परिजनों से अभद्रता भी की है। इससे पहले डॉक्टर पर महिला मरीज को थप्पड़ मारने पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब इस मामले में डीन ने मुख्यालय को पत्राचार करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुद्धेश्वर सिंह कंवर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह आए दिन नशे की हालत में अस्पताल पहुंचते हैं। बीते दिनों उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंची महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा। वह शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए सीधे अस्पताल जा पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बर्न वार्ड में दाखिल आग से झुलसे मरीज से बिना मतलब के सवाल शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने परिजनों से भी अभद्रता शुरू कर दी। जिससे परिजन परेशान हो गए । उनके आक्रोशित होने पर डॉक्टर ने अस्पताल से बाहर आना मुनासिब समझा थोड़ी देर बाद लड़खड़ाते हुए पुनः अस्पताल की ओर जाने लगे,  इस दौरान डॉक्टर अपने पैरों में चलने लायक भी नहीं थे। उन्हें लड़खड़ाते देख कुछ लोगों ने कंधे का सहारा देकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने न सिर्फ मुख्यालय को पत्राचार किया है, बल्कि जांच के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed