फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh young man dies after being hit by train in korba

Korba Crime: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय आया चपेट में

Mon, 26 Jun 2023 02:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 02:34 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों को वैधानिक चेतावनी देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
chhattisgarh young man dies after being hit by train in korba
ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक शौच के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों को वैधानिक चेतावनी देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोथारीन निवासी धरम राम खेती किसानी का काम करता है। उसका बेटा गिरधर गोपाल रोज की तरह रविवार शाम गांव के बाहर रेलवे फाटक की ओर टहलने गया था वह रेल लाइन के समीप झाड़ियों में शौच के लिए चला गया। वहां से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसे गंभीर चोट लग गई। परिजनों को पता चला तो अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed