फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh student commits suicide due to depression of studies in korba

पढ़ाई की चिंता ने ली जान: इंजीनयर बनना चाहता था कोरबा का अमन, डिप्रेशन में ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Mon, 17 Apr 2023 02:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Apr 2023 02:19 PM IST
सार

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की तस्वीर अलग-अलग जगह भेजी गई थी। इसके बाद देर शाम उसकी शिनाख्त हो सकी। शुरू से ही मामला आत्महत्या का लग रहा था। अभी तक पढ़ाई में तनाव के चलते खुदकुशी की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh student commits suicide due to depression of studies in korba
अमन भार्गव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

पढ़ाई का बोझ और करियर की चिंता युवाओं में हावी होती जा रही है। कड़ी मेहनत के बाद भी डर इस कदर मन में है कि डिप्रेशन हावी हो जाता है और वह जान तक दे देते हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा के रहने वाले 19 साल के अमन ने भी ऐसा ही कदम उठाया। अमन ने रविवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन सोमवार को शव की शिनाख्त हुई तो सारे मामले का खुलासा हो सका। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामसागर पारा निवासी अमन भार्गव (19) पुत्र दुर्गा प्रसाद भार्गव का शव रविवार को कुसमुंडा खदान के अंदर साइलो वन रेल पटरी पर मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और फिर शिनाख्त करवाई। पुलिस को शुरू से मामला आत्महत्या का लग रहा था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। इसमें पता चला कि अमन ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और फिर इंजीनियर बनने के लिए जेईई की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन




परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमन पिछले कुछ माह से पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहता था। इसके चलते वह गुमसुम भी रहने लगा था। उससे इस बारे में बात भी की, लेकिन अमन ने कभी कुछ बताया नहीं। वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। दोस्तों से उसने जरूर इसे लेकर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5 बजे ही वह घर से निकल गया। जब 7 बजे तक नहीं लौटा तो आसपास पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद देर शाम ही अमन की मौत का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed