फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh bike riders enter ntpc colony by showing fake pistol in korba

Korba: NTPC कॉलोनी में पिस्टल दिखाकर घुसे बाइक सवार, गार्ड के रोकने पर दी गालियां; पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज

Thu, 16 Mar 2023 07:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि, दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं। एनटीपीसी कॉलोनी में नकली पिस्टल लेकर दहशत फैला रहे थे। दोनों ने गलत तरीके से कॉलोनी में घुसे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh bike riders enter ntpc colony by showing fake pistol in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाइक सवार बदमाशों ने एनटीपीसी कॉलोनी में जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। इस दौरान वहां तैनात गार्ड ने रोका तो बाइक सवारों ने पिस्टल निकाल ली और उन्हें गालियां देते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद गार्डों ने पुलिस को सूचना दी तो टीम ने घेराबंदी कर युवकों को कॉलोनी के अंदर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल भी बरामद हो गई। हालांकि बाद मे पिस्टल के नकली होने का पता चला। आरोपी उसे दिखाकर दहशत फैला रहे थे। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, एनटीपीसी कॉलोनी में गुरुवार को बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ऊर्जा द्वार से गलत साइड से घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस पर दोनों युवक भड़क गए और गार्डों को गालियां देने लगे। इसके बाद पिस्टल निकाल ली और रोकने पर गार्डों को गोली मार देने की धमकी दी। इसके चलते गार्ड पीछे हट गए और युवक कॉलोनी में दाखिल हो गए। उनके जाते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन




पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गार्ड के साथ ही दोनों लड़कों को भी थाने ले आई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम चित्रकान्त पंत और रेशम दास बताया। दोनों बांकीमोगरा के ग्राम रोहिना के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि, दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं। एनटीपीसी कॉलोनी में नकली पिस्टल लेकर दहशत फैला रहे थे। दोनों ने गलत तरीके से कॉलोनी में घुसे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed