फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Cattle climbed on 50 feet high water tank tranquilized and brought down by the officials

Korba: 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा मवेशी, ट्रेंकुलाइज कर अधिकारियों ने नीचे उतारा, घंटो चला रेस्क्यू

Fri, 24 Feb 2023 05:25 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 05:25 PM IST
सार

जर्जर हो चुकी पानी की टंकी की ऊंचाई 50 फीट है। जो अभी पूरी तरह से बंद है। जर्जर होने की वजह से कई बार घटना होने की डर स्थानीय लोगों को बना रहता है। शुक्रवार को जब मवेशी ऊपर चढ़ा तो लोगों को डर सता रहा था कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए।

विज्ञापन
Cattle climbed on 50 feet high water tank tranquilized and brought down by the officials
टंकी पर चढ़े मवेशी को ट्रेंकुलाइज कर अधिकारियों ने नीचे उतारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली में एक मवेशी 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी जानकारी जब मालिक को हुई तो आनन-फानन में पशु चिकित्साविभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और ट्रेंकुलाइज कर मवेशी को नीचे सुरक्षित उतारा। 

विज्ञापन


बुधराम डिक्सेना की गाय  नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में स्थित एक अनुपयोगी पानी टंकी में जा चढ़ी। 50 फीट ऊंचाई पर पहुंचने के साथ वह बदहवास हो गई। गाय नजर नहीं आने पर उसका मालिक तलाश में जुट गया। घंटो बाद जानकारी हुई तो मालिक ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को इसकी जानकारी दी। अधिकारी इस बात से डरे हुए थे कि गाय को सामान्य रूप से नीचे लाने के दौरान कहीं वह गिरकर घायल ना हो जाए। इसलिए रणनीति बनाने के साथ काम किया गया। वेटनरी डॉक्टर ने ऊपर पहुंच कर गाय को ट्रेंकुलाइज किया और फिर कुछ लोगों की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के पूरा होने पर पशु चिकित्सा विभाग और पशुपालन विभाग सहित आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो गांव में पानी की टंकी पिछले लंबे समय से जर्जर हो चुकी है। जो उपयोग लायक नहीं है पानी सप्लाई भी बंद है। टंकी के  डिस्पोजल के लिए कई बार कलेक्टेड ऑफ जिला पंचायत में आवेदन दिया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद कोई निदान नहीं हुआ है। कई बार हादसे की आशंका बनी रहती है। पास में आंगनबाड़ी भी है बच्चे खेल खेल परिसर तक पहुंच जाते हैं आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा ना हो जाए इसे ध्यान में रखकर में जर्जर पानी टंकी को तत्काल डिस्पैज करने की मांग ग्रामीणों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed