{"_id":"6495a9c4f2f79e0dde0ee395","slug":"bike-rider-constable-killed-in-trailer-collision-fellow-constable-injured-in-korba-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर: बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, साथी आरक्षक घायल; ड्यूटी से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर: बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, साथी आरक्षक घायल; ड्यूटी से लौट रहे थे घर
Fri, 23 Jun 2023 07:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Jun 2023 07:48 PM IST
सार
थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मृत आरक्षक के परिजनों को 50 हजार की प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं घायल आरक्षक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज करने के साथ फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कांस्टेबल अवधेश कंवर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कांस्टेबल रक्षित पुलिस लाइन में पदस्थ थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नोनबिर्रा गांव निवासी आरक्षक अवधेश कंवर और तालासार निवासी आरक्षक हेम सिंह श्याम दोनों के गांव आसपास हैं, इसलिए कई बार वे एक ही बाइक से आना-जाना करते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी एक ही बाइक पर देर रात करीब 9 बजे गांव लौट रहे थे। अभी वे तिवरता मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके चलते कांस्टेबल अवधेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कांस्टेबल हेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसा होते देखा तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौका पाकर ट्रेलर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पंचनामा कार्रवाई के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन