फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   video has surfaced of an NGO manager beating a girl child

दत्तक 'यातना' केंद्र: मासूमों को थप्पड़, बाल पकड़ जमीन पर पटका; 6 साल तक के रहते हैं बच्चे, मैनेजर पर होगी FIR

Mon, 05 Jun 2023 11:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 11:39 AM IST
सार

शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह गोद लेने वाले बच्चों को मारते और पीटते हुए नजर आ रही है। जिला अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
video has surfaced of an NGO manager beating a girl child
प्रोग्राम मैनेजर का बच्ची को पीटते हुए वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में यहां प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी एनजीओ के माध्यम से पदस्थ हैं। जहां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बच्चों की बेदर्दी से पिटाई करती दिख रही है। सीमा ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल से पकड़ उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा किया, एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है। लेकिन मैनेजर को उस पर तरस नहीं आया और पिटाई करती रही। दो आया वहां से गुजरती हैं। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती है कि बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को रोक सके। इसी दौरान एक बच्ची से मैनेजर सवाल जवाब करने लगती है। दूर खड़ी बच्ची को पास बुलाती है और फिर बाल पकड़ पिटाई शुरू कर देती है। बच्ची गिरती है तो उसे उठाकर मारपीट करती है। इसके बाद भी मैनेजर का गुस्सा शांत नहीं होता, वह गाली-गलौज करने लगती है।

विज्ञापन

रात में आता है बॉयफ्रेंड, विवाद के बाद बच्चों की करती है पिटाई
कांकेर के इस दत्तक ग्रहण केंद्र में 0 से 6 वर्ष तक के यतीम बच्चों को रखा जाता है। प्रोग्राम मैनेजर का बॉयफ्रेंड है, जो अक्सर रात में संस्था में पहुंचता है। जबकि यहां बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित है। यही नहीं ऐसा भी हुआ है कि बॉयफ्रेंड से कभी विवाद हुआ तो बौखलाई मैनेजर इसका पूरा गुस्सा बच्चों पर उतारती है। यहां के बच्चे महीनों से प्रताड़ना सह रहे हैं। इसका विरोध करने वाले 8 कर्मचारियों को एक साल के अंदर केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था को हटाया गया, दर्ज होगी एफआईआर
मामला सामने आने के बाद दत्तक गृहण केंद्र को संचालित कर रही संस्था को हटाया दिया गया है। जिला प्रशासन ने केंद्र की जिम्मेदारी संभाल ली है। बताया जा रहा है कि, महिला एवं बाल विकास विभाग से ही संस्था को फंडिंग होती थी। फिलहाल इस मामले में कलेक्टर, एसपी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी की बैठक जारी है। कुछ देर में संबंधित अधिकारियों के थाने पहुंचकर केंद्र की मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने दिए जांच के आदेश, पहले दब चुका है मामला
इससे पहले इस पूरे मामले की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी रहे सी एस मिश्रा तक भी पहुंचा था। उक्त अफसर ने मामले की जांच कराने या कार्रवाई के बजाए उल्टे 50 हजार लेकर मामला दबा दिया गया। कैमरे रात में बंद रहते हैं। दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों की सुरक्षा के लिए बरामदे, गेट समेत अन्य जगह 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मैनेजर रोजाना रात कैमरे बंद कर देती है। इससे मनमानी सामने नहीं आती है। वहीं पूरे मामले में कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं।

कांकेर विधायक बोले- मिलेगा इंसाफ
कांकेर विधायक और संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने बच्ची से मारपीट मामले में बड़ी बात कही है। घटना दिसंबर की है। इसकी जानकारी स्थानीय महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को भी थी। लेकिन घटना को दबाया गया। संबंधित एनजीओ और मारपीट करने वाली महिला पर भी कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। बच्ची के साथ मारपीट की घटना भयावह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed