फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   under-construction rice mill collapses in chhattisgarh kanker

Chhattisgarh: कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक की मौत, 13 घायल

Fri, 23 Jun 2023 01:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Jun 2023 01:58 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हुआ है। घायलों को भानुप्रताापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भानुप्रतापपुर के ग्राम चबेला में हुआ है। 
 

विज्ञापन
under-construction rice mill collapses in chhattisgarh kanker
कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हुआ है। घायलों को भानुप्रताापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भानुप्रतापपुर के ग्राम चबेला में हुआ है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि ग्राम चबेला में राइस मिल का निर्माण किया जा रहा था। मजदूर सुबह काम पर लगे थे तभी 11 बजे अचानक निर्माणधीन दोनों तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर पुलिस मौजूद है. घायलों को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed