{"_id":"6afd31daa2f5ab08d3085b5d","slug":"kanker-naxalites-hidden-dump-recovered-explosives-destroyed-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: जंगल में नक्सलियों का गुप्त डंप बरामद, हथियार और विस्फोटक मौके पर ही नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: जंगल में नक्सलियों का गुप्त डंप बरामद, हथियार और विस्फोटक मौके पर ही नष्ट
Wed, 18 Nov 2026 10:53 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:53 AM IST
सार
जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप मिला। जवानों ने भरमार बंदूक, बारूद, संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म और डेटोनेटर बरामद किए।
विज्ञापन
जंगल में नक्सलियों का गुप्त डंप बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा गांवों के मध्य स्थित जंगल तथा पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के गुप्त डंप को ढूंढ निकाला। इस गश्ती अभियान के दौरान जवानों ने मौके से एक भरमार बंदूक, लगभग एक किलोग्राम बारूद, एक किलोग्राम संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म तथा दो डेटोनेटर सहित उपयोग में आने वाली अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही निष्प्रभावी कर दिया।
जंगल में गश्त के दौरान मिला डंप
सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सघन गश्त पर निकली थी। मोदेमरका एवं मिच्चेबेड़ा गांवों के बीच पहाड़ी व जंगल के दुर्गम इलाके में तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप की जानकारी मिली। सतर्कता से की गई जांच के बाद टीम ने हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का जखीरा बरामद किया।
बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट
बरामद सामग्रियों में एक भरमार बंदूक, एक किलोग्राम संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, करीब एक किलोग्राम गन पाउडर और दो डेटोनेटर शामिल थे। विस्फोटक और आईईडी सामग्री की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने तुरंत विशेष सावधानी बरती। मौके पर मौजूद बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करते हुए संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म और विस्फोटक पदार्थों को घटनास्थल पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। वहीं नक्सली इस्तेमाल से जुड़ी अन्य सामग्रियों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।