Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur: Dr. Tripathi, Registrar of Sant Gahira Guru University, has been removed following a dispute with t

अंबिकापुर: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. त्रिपाठी हटाए गए, कुलपति से चल रहा था विवाद

Fri, 20 Nov 2026 09:53 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

अंबिकापुर के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी को राजभवन ने पद से हटा दिया है। कुलपति से विवाद और योग्यता पर उठे सवालों के बाद उपकुलसचिव प्रवीण अग्रवाल को कुलसचिव का प्रभार सौंपा गया।

विज्ञापन
Ambikapur: Dr. Tripathi, Registrar of Sant Gahira Guru University, has been removed following a dispute with t
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर जिले के राजभवन ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी को पद से हटा दिया है। विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजभवन से आदेश जारी होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। कुलसचिव पद से डॉ. त्रिपाठी को हटाए जाने के बाद अब उपकुलसचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल को कुलसचिव का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


कुलपति ने योग्यता पर उठाए सवाल
विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच लंबे समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी की योग्यता को लेकर सवाल उठाए थे। इस संबंध में उन्होंने राजभवन को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति से अवगत कराया था। कुलसचिव की योग्यता को लेकर कुलपति द्वारा राजभवन को पत्र लिखे जाने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया था। इसके बाद राजभवन के आदेश पर कुलसचिव को पद से हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय आए थे
डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी जनकपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपकर भेजा था। अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। कुलसचिव पद से डॉ. त्रिपाठी को हटाए जाने के बाद विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल को कुलसचिव का प्रभार दिया गया है। इस बदलाव के बाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी फिलहाल उनके पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed