फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Fraudster arrested in the name of network marketing in Kanker

Kanker Crime: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 6.15 लाख ठगे; स्कूटी इनाम में देने का झांसा देकर करा दी फाइनेंस

Mon, 10 Jul 2023 09:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jul 2023 09:16 PM IST
सार

कांकेर में एक शातिर ने क्रिप्टो करेंसी और नेटवर्क मार्केटिंग का झांसा देकर 11 लोगों से 6.15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले मार्केटिंग कंपनी के कोर ग्रुप का सदस्य बनाने का झांसा दिया। फिर इनाम में स्कूटी देने की बात कही और फाइनेंस कराकर लोगों को दे दी। 

विज्ञापन
Fraudster arrested in the name of network marketing in Kanker
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक शातिर ने क्रिप्टो करेंसी और नेटवर्क मार्केटिंग का झांसा देकर 11 लोगों से 6.15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले मार्केटिंग कंपनी के कोर ग्रुप का सदस्य बनाने का झांसा दिया। फिर इनाम में स्कूटी देने की बात कही और फाइनेंस कराकर लोगों को दे दी। जब खाते से रुपये कटने शुरू हुए तो लोगों को पता चला। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पीवी 52 निवासी सुकदेव हालदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात अभिजीत बोस ग्राम पीवी 89 थाना बांदे से हुई। अभिजीत ने उसे क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया औऱ तीन हजार रुपये निवेश कराए। कुछ दिन बाद उसे नेटवर्क मार्केंटिंग कंपनी मासीस ई के बारे में बताते हुए लोगों को 300 रुपये लेकर जोड़ने की बात कही। बताया कि, जुड़ने वालों को निर्धारित दुकान से सस्ते दाम पर सामान मिलेगा। 300 लोग सदस्य बन गए तो जम्बो फायदा मिलेगा और वह कोर ग्रुप में जुड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


उसकी बातों में आकर सुकदेव ने प्रति व्यक्ति 300 के हिसाब से 90 हजार जमा रुपये उसे दे दिए। इसमें से कमीशन काटकर 63000 हजार रुपये जमा करने कहा। लालच में उसने 63 हजार रुपये जमा भी कर दिए। ई मासीस कंपनी ने लोगों को स्कूटी का भी लालच दिया। उन्होंने जुड़ने वाले लोगो को कम्पनी द्वारा स्कूटी दिए जाने की बात कही थी। स्कूटी की जब राशि उनके बैंक खाते से कटी तो उसने अभिजीत बोस से संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अभिजीत ने बताया कि, कंपनी का काम थोड़ा ढीला चल रहा है जिसके कारण पैसा खाता से काटा जा रहा है। पूरा पैसा बाद में वापस हो जाएगा। जब दूसरे महीने फिर से फायनेंस कंपनी से किस्त जमा करने का फोन आया तब उनको ठगी का अहसास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed